Paytm करो : 2016 की नोट बंदी के बाद से डिजिटल टेक्नोलॉजी में तेजी आई है जिसकी वजह से पेटीएम (Paytm), फोन पे (phonepe), भारत पे (bharatpe) जैसे कई स्टार्टअप अब बड़ी कंपनियों का रूप ले चुके हैं| अपने कैशबैक ऑफर की वजह से देश भर में पेटीएम नागरिकों के बीच काफी लोकप्रिय हुआ है|
97 करोड़ से ज्यादा डिजिटल लेनदेन के साथ पेटीएम देश का सबसे बड़ा प्लेटफार्म बन चुका है
इसकी लोकप्रियता का कारण है कि मार्च महीने में पेटीएम के पेमेंट बैंक ने एक बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है दरअसल एनपीसीआई की रिपोर्ट के अनुसार 97 करोड़ से ज्यादा डिजिटल लेनदेन के साथ पेटीएम Paytm देश का सबसे बड़ा प्लेटफार्म बन चुका है| कंपनी ने पेटीएम वॉलेट, पेटीएम फास्टैग, पेटीएम यूपीआई और नेट बैंकिंग के जरिए होने वाले ट्रांजैक्शन से बड़ा मुकाम हासिल किया है
हर महीने लगभग 10 लाख सेविंग्स अकाउंट और करंट अकाउंट ओपन किए हैं| पेमेंट बैंक में अभी 6.4 करोड़ से ज्यादा खाते हैं| साथ ही बैंक के पास टोटल डिपाजिट रकम ₹32,00,00,000 से भी ज्यादा हो गई है| पेटीएम (Paytm) की कामयाबी यहीं नहीं रुकती है, बल्कि 90,00,000 फास्टेक के साथ डिजिटल पेमेंट के मामले में भी सबसे आगे है|

बता दें कि अभी तक करीब 90 लाख से ज्यादा फास्टेक की बिक्री और 4.2 लाख मासिक लेनदेन के साथ पेटीएम पेमेंट बैंक के जरिए की गई है| फास्टेक डिजिटल टोल भुगतान के मामले में यह प्लेटफॉर्म भारत का सबसे बड़ा और पसंदीदा विकल्प बनकर उभरा है| अभी के समय में पेटीएम 270 टोल प्लाजा पर कैशलेस भुगतान की सुविधा दे रहा है|
You May Also Like
भारत में लगभग 170 से 180 मिलियन लोगों की पेमेंट बैंक अकाउंट है| जबकि 200 मिलियन स्मार्टफोन यूजर्स का इस डिजिटल फाइनेंस सर्विस से जुड़ना अभी बाकी है| इससे यह तो साफ है कि भारत में अभी डिजिटल प्लेटफॉर्म का फ्यूचर सुनहरा रहने वाला है|
सभी जगह लिखा होता है कि पेटीएम Paytm करो
भारत में पेटीएम पेमेंट बैंक के साथ एयरटेल पेमेंट बैंक, इंडियन पोस्ट पेमेंट बैंक, फिनो पेमेंट बैंक, जिओ पेमेंट बैंक, एनएसडीएल पेमेंट काम कर रहे हैं| लेकिन लोगों के बीच सबसे ज्यादा लोकप्रिय पेटीएम Paytm है| इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 85 फ़ीसदी से ज्यादा वॉलेट ट्रांजैक्शन पेटीएम (Paytm) के जरिए ही हुए है| इन आंकड़ों में कोई शक भी नहीं है क्योंकि दूध वाले से लेकर किराने वाले तक और सब्जी वाले से लेकर फल वाले तक सभी जगह लिखा होता है कि पेटीएम Paytm करो