FIFA World Cup Football Match Updates – आज का पहला मैच Morocco Vs Croatia के बीच खेला गया और 90 मिनट के बाद दोनों टीमों को छह-छह मिनट का अतिरिक्त समय दिया गया लेकिन कोई भी टीम एक भी गोल नहीं कर सकीं और मैच 0-0 की बराबरी पर समाप्त हुआ। जिससे ग्रुप F में दोनों टीमों को एक-एक अंक दिया गया है।
2018 World Cup में उपविजेता टीम Croatia फीफा रैंकिंग में 12वें स्थान पर थी और Morocco 22वें स्थान पर थी, Morocco ने बहुत मजबूत खेल दिखाया और Croatia को एक भी गोल नहीं करने दिया। और मैच बराबरी पर छूटा।
2006 के बाद पहली बार टीम Croatia एक गोल करने में नाकाम रही है। Morocco की टीम ने 17 में से 9 मैचों में एक भी गोल नहीं किया है।
आज के मैच में Morocco टीम के Hakim Ziyech ने सबसे ज्यादा अटैक मोरक्को की ओर से किए। मोरक्को ने 8 बार प्रयास किया जबकि क्रोएशिया ने 5 बार प्रयास किया। लेकिन अंत में दोनों टीमें एक भी गोल नहीं कर सकीं।
जापान ने आज जर्मनी को मात देकर भारी उलटफेर किया!
FIFA World Cup 2022 रैंकिंग में 11वें स्थान पर Germany को 24वीं रैंकिंग वाले Japan ने 2-1 से हराया है। Germany 74वें मिनट तक 1-0 से आगे चल रहा था, लेकिन जापान ने 75वें और 83वें मिनट के तुरंत बाद गोल करके जीत दर्ज की।
Germany ने शुरुआत से ही अच्छी पकड़ बना ली थी। मैच में Germany के पास 74% Possession था। 26 % Possession के दम पर जापान ने दो गोल किए और मैच जीत लिया। जर्मनी के Ilkay Gundogan ने 33वें मिनट में पेनल्टी की मदद से पहला गोल किया।
जिसके बाद हाफ टाइम तक किसी भी टीम ने एक भी गोल नहीं किया। हाफ टाइम के बाद भी ऐसा लग रहा था कि जर्मनी जीत जाएगा क्योंकि स्कोर 1-0 था। लेकिन 75वें मिनट में Ritsu Doon ने जापान के लिए पहला गोल कर मैच टाई कर दिया। इसके बाद जापान ने जोरदार आक्रमण शुरू किया और 83वें मिनट में जापान के Takumi Minamino ने गोल कर जापान को 2-1 की बढ़त दिला दी| जिसके बाद 90 मिनट के बाद अतिरिक्त समय में जर्मनी गोल नहीं कर सका और जापान ने यह मैच 2-1 से जीत लिया।

You May Also Like
FIFA में स्पेन की शानदार जीत – Spain Vs Costa Rica
FIFA World Cup 2022 सीजन में Spain की फुटबॉल टीम ने धमाकेदार शुरुआत की। स्पेन की टीम ने अपने पहले मैच में Costa Rica को 7-0 से हरा दिया है। इस जीत के साथ ही Spain ने FIFA World Cup में तीन अंक हासिल कर लिए हैं।
FIFA World Cup रैंकिंग में छठे स्थान पर काबिज Spain ने इस मैच में Costa Rica को गोल करने का मौका नहीं दिया। Spain ने पहले हाफ में तीन गोल किए। FIFA World Cup रैंकिंग में कोस्टा रिका 31वें स्थान पर है।
स्पेन ने पहले हाफ में तीन गोल किए | FIFA World Cup Football Match Updates
मैच की शुरुआत से ही स्पेन की पकड़ मजबूत नजर आ रही थी। मैच का पहला गोल स्पेन के Dani Olmo ने ग्यारहवें मिनट में किया। इसके बाद दूसरा गोल स्पेन के खिलाड़ी Marco Asensio को मिला। फिर तीसरा गोल स्पेन के Ferran Torres ने 31वें मिनट में किया और टीम को मैच में बढ़त दिला दी।
इस तरह टीम स्पेन ने पहले हाफ में 3-0 की बढ़त बना ली। फिर दूसरे हाफ में लग रहा था कि Costa Rica की टीम कुछ खास करेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। दूसरे हाफ में भी स्पेन ने अपना दबदबा कायम रखा और चौथा गोल किया। यह गोल Ferran Torres ने किया। इस मैच में यह उनका लगातार दूसरा गोल था।
मैच में कुछ ही मिनट बचे थे, स्पेनिश टीम ने तीन और गोल किए। मैच का पांचवां गोल स्पेन के Gavi ने 74वें मिनट में किया। मैच का निर्धारित समय समाप्त होने वाला था। उस समय carlos soler ने 90वें मिनट में छठा गोल किया।
इसके बाद अतिरिक्त समय में Alvaro Morata ने 90+2 मिनट में टीम का सातवां गोल किया| FIFA World Cup के पहले मैच में स्पेन ने 7 गोल से ऐतिहासिक जीत हासिल की।
RightWAY.Live | Right News From Right Way | News Updates आज की ताजा खबरें | For more Updated & Latest News, Please Click Here आप #rightwaylive को भी फॉलो कर सकते हैं।
Disclaimer: यह सामग्री किसी बाहरी एजेंसी द्वारा लिखी गई है। यहां व्यक्त किए गए विचार संबंधित लेखकों/संस्थाओं के हैं और RightWAY.Live के विचारों का प्रतिनिधित्व नहीं करते हैं। RightWAY.Live अपनी किसी भी सामग्री की गारंटी, पुष्टि या समर्थन नहीं करता है और न ही उनके लिए किसी भी तरह से जिम्मेदार है। कृपया यह सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएं कि प्रदान की गई कोई भी जानकारी और सामग्री सही, अद्यतन और सत्यापित है।